Skip to main content

बेसिक शिक्षा विभाग का RTE एडमिशन हेल्प लाइन नंबर बंद , अभिभावक परेशान

बेसिक शिक्षा विभाग का RTE एडमिशन हेल्प लाइन नंबर बंद , अभिभावक परेशान



गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के दाखिले को लेकर जारी हेल्प लाइन नंबर बंद होने पर उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री से सोशल मीडिया के शक्तिशाली माध्य्म ट्विटर के जरिये सवाल पूछा है कि क्या बेसिक शिक्षा विभाग राम भरोसे चल रहा है।



आखिर यह सवाल गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा मंत्री से क्यो पूछा इसके बारे में गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के आरटीई प्रभारी धर्मेंद्र यादव और कौशल ठाकुर ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 ( आरटीई ) के तहत उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रथम चरण के दाखिले की प्रक्रिया 6 फरवरी से प्रारंभ हो गई है हालांकि की इस बार दाखिले की प्रक्रिया लगभग एक माह पूर्व शरू कर दी गई है जबकि हर वर्ष दाखिले की प्रक्रिया मार्च के पहले हफ्ते में शरू होती है जब से आरटीई के दाखिले की प्रक्रिया शरू हुई है तभी से बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली की पोल खुलनी शरू हो गई है। 


सबसे पहले बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के आरटीई के दाखिले में वोटर कार्ड की अनिवर्तयता कर दी गई थी जिसका संज्ञान लेते हुये ग़ाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा शासन को वोटर कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए पत्र भेजने के बाद इसको समाप्त कर दिया गया था अब एक और गंभीर मामला सामने आया है मामला है बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई के दाखिले के संबंध में अभिभावको को मदद के लिये हेल्प लाइन नंबर 0522-2782853 दिया गया है।


लेकिन अभिभावको की लाख कोशिशों के बाद भी यह नंबर नही मिलता और जबाब आता है कि यह नंबर स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है बड़ा सवाल यह है कि हेल्प लाइन के इस अहम नंबर के बंद होने पर बेसिक शिक्षा विभाग उदासीन क्यो है आखिर आरटीई में दाखिले के सम्बंध में आ रही परेशानियों में अभिभावक कहा से मदद ले इतना ही नही बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाईट पर आरटीई के दाखिलों की सूचना का अभी भी पुराने वर्ष का विवरण दिखाई पड़ रहा है जो बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है। 
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के सचिव अनिल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री से निवेदन है कि वो तत्काल सज्ञान लेकर हेल्प लाइन नंबर को ठीक कराये जिससे कि अभिभावको को आरटीई के फार्म भरने में आ रही परेशानियों में मदद मिल सके ।



source http://www.primarykamaster.in/2023/03/rte.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP