Skip to main content

CBSE : सीबीएसई 10वीं 12वीं की मार्कशीट पर मार्क्स के साथ ग्रेड भी मिलेगा, जानिए और क्या-क्या दिखेंगे बदलाव

CBSE : सीबीएसई 10वीं 12वीं की मार्कशीट पर मार्क्स के साथ ग्रेड भी मिलेगा, जानिए और  क्या-क्या दिखेंगे बदलाव


CBSE : सीबीएसई 10वीं 12वीं की मार्कशीट पर मार्क्स के साथ ग्रेड भी मिलेगा, जानें और क्या-क्या दिखेंगे बदलावसीबीएसई से जारी होने वाले दसवीं और 12वीं के अंक पत्र पर इस बार मार्क्स (अंक) के साथ-साथ ग्रेड भी दिया जाएगा। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, अंक पत्र पर सभी मुख्य विषयों के अंक के साथ विषय वार ग्रेडिंग रहेगी




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जारी होने वाले दसवीं और 12वीं के अंक पत्र पर इस बार मार्क्स (अंक) के साथ-साथ ग्रेड भी दिया जाएगा। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, अंक पत्र पर सभी मुख्य विषयों के अंक के साथ विषय वार ग्रेडिंग रहेगी। अभी तक बोर्ड से विषय वार अंक तो दिये जाते थे, लेकिन ग्रेडिंग कुल अंक की ही मिलती थी। लेकिन इस बार से विषयवार ग्रेडिंग रहेगी। इससे छात्रों को पता चलेगा कि संबंधित विषय में उन्हें क्या ग्रेड प्राप्त हुआ है।


 इसकी जानकारी सीबीएसई की ओर से स्कूलों को दी गई है। बोर्ड के अनुसार, अब 11वीं कक्षा में नामांकन और स्नातक में नामांकन के लिए विभिन्न स्कूल और विवि द्वारा ग्रेडिंग को देखा जा रहा है। इससे कई बार छात्रों को परेशानी होती है। ऐसे में अंक पत्र पर अंक के साथ ग्रेड होने से आगे की कक्षा में नामांकन लेने में सुविधा होगी। बता दें कि बोर्ड ने इस बार दसवीं और 12वीं के सिलेबस में भी बदलाव किया है। इसका असर भी इस बार के परिणाम पर हो सकता है।


प्रमुख पांच में व्यावसायिक (कौशल) विषय भी शामिल

सीबीएसई के दसवीं और 12वीं के अंकपत्र में पहली बार वोकेशनल (स्किल) विषय को शामिल किया जाएगा। अभी तक वोकेशनल को अतिरिक्त विषय के तौर पर शामिल किया जाता था। लेकिन इस बार मुख्य विषय में भी शामिल रहेगा। वहीं वैसे छात्र जिन्होंने अतिरिक्त विषय में मुख्य तीन विषय से अधिक अंक प्राप्त किया होगा, उनके अतिरिक्त विषय मुख्य विषय के तौर पर शामिल होगा। ऐेसे में अगर कोई छात्र अतिरिक्त विषय के तौर पर स्किल विषय लिए होंगे तो उस विषय का मुख्य विषय के तौर पर अंक जुड़ेगा। इसके अलावा जिन छात्रों ने स्किल विषय को मुख्य तीन विषय में लिया होगा, उनके अंक भी प्रमुख पांच में रहेगा।


जिन विषयों की परीक्षा हो जा रही है, उसका मूल्यांकन तीसरे दिन शुरू हो रहा है। इससे 15 अप्रैल तक मूल्यांकन समाप्त करने का लक्ष्य है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा चार अप्रैल को समाप्त होगी। इसके दस से 15 दिनों में मूल्यांकन समाप्त हो जायेगा। मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम जारी हो सकता है।



source http://www.primarykamaster.in/2023/03/cbse-10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP