Skip to main content

अब 11वीं कक्षा की परीक्षा में भी बहुविकल्पीय सवाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू की नए सत्र की तैयारी

अब 11वीं कक्षा की परीक्षा में भी बहुविकल्पीय सवाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू की नए सत्र की तैयारी


लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र 2023-24 को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। नीकों व दसवीं कक्षा में बहुविकल्पीय सवाल शामिल करने के बाद अब नए सत्र से 11वीं की परीक्षा में भी बहुविकल्पीय सवाल शामिल करने की तैयारी है। विभाग की ओर से नए सत्र की कार्ययोजना सभी मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों से साझा कर सुझाव मांगे गए हैं।




इसके अनुसार नए सत्र में 11वीं की लिखित परीक्षा प्रश्नपत्र के नए प्रारूप के आधार पर होगी। इसमें 1 / 3 सवाल बहुविकल्पीय व 2/3 सवाल वर्णनात्मक होंगे। यानी लगभग 20 सवाल ओएमआर शीट पर देने होंगे। बाकी सवाल वर्णनात्मक होंगे। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से सुझाव मांगे गए हैं। विभाग की ओर से वर्तमान सत्र 2022-23 में नौवीं और दसवीं की परीक्षा में भी इसे शामिल किया गया है। इससे 11वीं के विद्यार्थी को इसमें दिक्कत नहीं होगी।


निदेशक माध्यमिक शिक्षा महेंद्र देव की ओर से जारी नए साल के शैक्षिक कैलेंडर में कक्षा 12 की प्री- बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह, कक्षा 10 व 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में, कक्षा 9 व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित की गई हैं। वहीं बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 31 जनवरी 2024 और बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2024 में प्रस्तावित किया गया है । इस पर सभी से सुझाव मांगे गए हैं। इसके अनुसार अंतिम एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2023/03/11.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP