Skip to main content

BEO भर्ती के दो साल बाद तीन को मिली नई नियुक्ति

BEO भर्ती के दो साल बाद तीन को मिली नई नियुक्ति


प्रयागराज  | खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भर्ती 2019 का अंतिम परिणाम घोषित होने के दो साल बाद तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। अभिलेख सत्यापन के दौरान तीन अभ्यर्थियों का चयन निरस्त होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संबंधित श्रेणी के वरीयता क्रम से तीन अभ्यर्थियों प्रवेश कुमार बाजपेयी, विमल प्रकाश श्रीवास्तव और पूरन सिंह का चयन किया है।


आयोग की ओर से 16 फरवरी को उपलब्ध कराई गई संस्तुति के आधार पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने 23 मार्च को तीनों अभ्यर्थियों को क्रमशः महोबा, उन्नाव व बरेली में तैनाती दी है। 


आयोग ने 13 दिसंबर 2019 को बीईओ के 309 पदों पर विज्ञापन जारी किया था। इसका परिणाम 30 जनवरी 2021 को घोषित किया गया। आठ से 10 फरवरी 2021 तक अभिलेख सत्यापन में इस भर्ती में टॉप करने वाले ललौली रोड थाना बिंदकी रोड, फतेहपुर निवासी प्रणव का चयन निरस्त कर दिया गया था। डीएलएड पास प्रणव ने प्रमाणपत्र में हेरफेर कर उसे बीएड का प्रमाणपत्र बनाकर प्रस्तुत कर दिया था। 


इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के जीतेन्द्र कुमार गोंड का जाति प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद अनुसूचित जनजाति का न होने के कारण अभ्यर्थन नवंबर 2022 में निरस्त कर दिया गया था।


BEO : तीन नवचयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों का हुआ पदस्थापन, देखें आदेश 




source http://www.primarykamaster.in/2023/03/beo_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP