Skip to main content

OMR शीट पर परीक्षा में CBSE फिसड्डी, यूपी बोर्ड हुआ पास

OMR शीट पर परीक्षा में  CBSE फिसड्डी, यूपी बोर्ड हुआ पास 


प्रयागराज, । ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट पर परीक्षा लेने से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भले ही हाथ खींच लिए हों लेकिन यूपी बोर्ड इस साल ओएमआर पर हाईस्कूल की परीक्षा कराने में सफल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के तहत यूपी बोर्ड ने 2021-22 सत्र से पहली बार कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं की गृह परीक्षा ओएमआर पर ली थी।



उसके बाद 2022-23 सत्र से हाईस्कूल में यह व्यवस्था लागू की गई। 70 अंकों की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को पहली बार दो भागों में बांटा गया था। प्रश्नपत्र के लगभग 30 प्रतिशत यानि 20 अंक का प्रथम भाग बहु विकल्पीय प्रश्न (मल्टीपल च्वॉयस क्वेश्चन) पर आधारित था, जिसका उत्तर परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर दिया। 


दूसरा भाग 50 नंबर का वर्णनात्मक प्रश्नों का था, जिसका उत्तर पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अनुसार पारंपरिक उत्तरपुस्तिकाओं पर दिया। बोर्ड के लगभग 28 हजार स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल के 31,16,487 छात्र-छात्राओं की परीक्षा ओएमआर पर भी लेना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन बोर्ड अपने इस प्रयोग में सफल रहा और कहीं से किसी प्रकार की शिकायत सुनने को नहीं मिली। 


वहीं सीबीएसई ने 2022 की हाईस्कूल की टर्म वन परीक्षा में ओएमआर का प्रयोग किया था। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल की प्रिंसिपल सुष्मिता कानूनगो का कहना है कि 2022 की हाईस्कूल टर्म वन के बाद सीबीएसई ने ओएमआर पर परीक्षा नहीं ली है।



source http://www.primarykamaster.in/2023/03/omr-cbse.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP