Skip to main content

सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज वाला राज्य बनेगा यूपी, जल्द होगा नम्बर एक

सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज वाला राज्य बनेगा यूपी, जल्द होगा नम्बर एक


medical college: देश के उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज की बात करें तो सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज यूपी में हैं. उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज होने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है, रिपोर्ट्स बताती हैं कि यूपी इस मामले में जल्द ही नंबर 1 पर आने वाला है.


Medical College: मेडिकल एजुकेशन की दिन पर दिन बढ़ती मांग के चलते देश के कोने कोने में मेडिकल कॉलेज/संस्थान बनाए जा रहे हैं. पहले देश के सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज दक्षिण के राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हुआ करते थे, लेकिन अब देश के उत्तरी राज्यों में मेडिकल की पढ़ाई की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. 


उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज की बात करें तो सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज यूपी में हैं. उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज होने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है, रिपोर्ट्स बताती हैं कि यूपी इस मामले में जल्द ही नंबर 1 पर आने वाला है.


किस राज्य में कितने मेडिकल कॉलेज

तमिलनाडु- 72
कर्नाटक-67
उत्तर प्रदेश- 67
महाराष्ट्र- 63
तेलंगाना- 44
केरल- 33
आंध्र प्रदेश- 32

ये आंकड़े नेशनल मेडिकल कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक हैं.


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी यूपी के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोले जाने का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि कई जिले ऐसे हैं जिनमें एक से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं और किसी में एक भी नहीं है. CM के ऐलान के मुताबिक हर एक जिले में कॉलेज बनने के बाद यूपी में मेडिकल कॉलेजों की गिनती 75 होगी. और जिन जिलों में 1 से ज्यादा कॉलेज हैं, यदि यह अनुपात बरकरार रहा तो गिनती 75 से ज्यादा होगी.


किस राज्य में कितने मेडिकल कॉलेज
गुजरात- 36
राजस्थान- 30
बिहार- 20
पश्चिम बंगाल- 33
पंजाब- 12
कश्मीर- 10
झारखंड- 9
हिमाचल प्रदेश- 8
उत्तराखंड- 8
छत्तीसगढ़- 14
ओडिशा- 15
हरियाणा- 15
दिल्ली- 10

छोटे राज्य

पुडुचेरी- 9
असम- 10
त्रिपुरा, मणिपुर- 2
अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय- 1



source http://www.primarykamaster.in/2023/03/blog-post_9.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP