Skip to main content

यूपी बोर्ड के कई राजकीय स्कूलों में शिक्षकों के पद हैं रिक्त, शिक्षकों का समायोजन आदेश कर भूले अफसर, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

यूपी बोर्ड के कई राजकीय स्कूलों में शिक्षकों के पद हैं रिक्त, शिक्षकों का समायोजन आदेश कर भूले अफसर

● राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के 10322 पद खाली
● ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित


प्रयागराज : एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र 2023-24 शुरू होने जा रहा है, लेकिन यूपी बोर्ड से जुड़े राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इस कमी को दूर करने के लिए शासन के विशेष सचिव शंभु कुमार ने 22 जुलाई 2022 को सरप्लस शिक्षकों के समायोजन का आदेश जारी किया था, लेकिन सात महीने से अधिक का समय बीतने के बावजूद समायोजन नहीं किया जा सका।



इसका सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हो रहा है। क्योंकि ऊपर तक पहुंच रखने वाले शिक्षकों ने तो शहरी क्षेत्र के स्कूलों में जुगाड़ से तैनाती पा ली है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। कई स्कूल ऐसे हैं जहां सालों से शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। यह स्थिति तब है जब राजकीय स्कूलों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के 10322 पद खाली हैं।


शंकरगढ़ के जीजीआईसी में 22 में से दस पद खाली

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में शिक्षकों के 22 पदों में से दस खाली हैं। इंटर में गणित, भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान के प्रवक्ता नहीं हैं तो हाईस्कूल में गणित व विज्ञान विषय के लिए शिक्षकों के दो-दो पद स्वीकृत हैं लेकिन एक भी शिक्षक नहीं है। वहीं राजकीय हाईस्कूल सोनवे डांडी में सहायक अध्यापकों के स्वीकृत सात में आधे से अधिक यानी चार पद खाली हैं।


यहां दो-दो पदों के सापेक्ष तीन-तीन शिक्षक

राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज में 96 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें चार ऐसे प्रवक्ता हैं जिनके विषय कॉलेज में पढ़ाए ही नहीं जाते। वहीं संगीत और शारीरिक शिक्षा के लिए स्वीकृत सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के दो-दो पदों के सापेक्ष तीन-तीन शिक्षक तैनात हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2023/03/blog-post_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP