Skip to main content

उच्च शिक्षा : अब डिग्री कॉलेजों में भी बायोमीट्रिक हाजिरी, डिग्री शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र 65 वर्ष किए जाने के मुद्दे पर नहीं हुआ कोई फैसला

उच्च शिक्षा : अब डिग्री कॉलेजों में भी बायोमीट्रिक हाजिरी, 

डिग्री शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र 65 वर्ष किए जाने के मुद्दे पर नहीं हुआ कोई फैसला


लखनऊ : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं हुआ।



बैठक में राजकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में भी शिक्षकों व कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी का प्रावधान किए जाने तथा लखनऊ में निदेशक उच्च शिक्षा का कैम्प कार्यालय खोलने का फैसला किया गया।


समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभागीय कार्यों में और तेजी लाने के लिए निदेशक उच्च शिक्षा का कैम्प कार्यालय लखनऊ में भी खोलने का फैसला किया गया है। इस कार्यालय के लिए संयुक्त निदेशक का एक पद भी सृजित किया जाएगा। पश्चिमी यूपी के महाविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निकट भविष्य में आगरा में भी एक संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी का कार्यालय खोला जाएगा।


नकल रोकने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल होगा
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह फैसला किया गया है कि परीक्षाओं की निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल होगा। परीक्षाएं समय से कराने और परीक्षाफल घोषित करने पर भी जोर दिया गया। उच्च शिक्षा मंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर देते हुए ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभाग को आईटी सेल गठित करने का निर्देश दिया।



source http://www.primarykamaster.in/2023/03/65_14.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP