Skip to main content

कक्षा 6 से परास्नातक तक के संस्कृत छात्रों को सवा अरब से देंगे छात्रवृत्ति, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

कक्षा 6 से परास्नातक तक के संस्कृत छात्रों को सवा अरब से देंगे छात्रवृत्ति, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव



प्रयागराज । प्रदेश में संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे सभी छात्र - छात्राओं को 1.31 अरब के बजट से छात्रवृत्ति देने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव की ओर से शासन को कक्षा छह से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। 


सूत्रों के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए शासन की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था इसलिए जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। खास बात है कि छात्रवृत्ति संस्कृत पाठी विद्यार्थियों की मेधा के अनुरूप दी जाएगी। 


उदाहरण के तौर पर प्रथमा (कक्षा 6 से 8 तक) में 33 से 45 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह 300 रुपये, 45 से 60 प्रतिशत पाने वालों को 325 रुपये जबकि 60 फीसदी या अधिक पाने वालों को 350 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं शास्त्री (स्नातक) व आचार्य (स्नातकोत्तर) में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को ही छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव है। 


छात्रावास में रहने वाले प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक के छात्रों को 1800 रुपये प्रतिमाह जबकि शास्त्री, आचार्य व शिक्षाशास्त्री के विद्यार्थियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।


अभी 50 से 120 रुपये प्रतिमाह देते हैं छात्रवृत्ति

वर्तमान में संस्कृत पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को मात्र 50 से 120 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलती है। शासन की मंशा के अनुरूप छात्र-छात्राओं को संस्कृत अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति में वृद्धि का प्रस्ताव है। पहले प्रदेशभर में पूर्व मध्यमा के 125, उत्तर मध्यमा के 90, शास्त्री के 48 व आचार्य के मात्र 25 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती थी। अब सभी छात्र-छात्राओं को वजीफा मिलेगा।





source http://www.primarykamaster.in/2023/03/6.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP