Skip to main content

एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे शैक्षणिक सत्र में भी राजकीय और एडेड कॉलेजों में 33 हजार शिक्षकों की कमी बनी रहेगी

एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे शैक्षणिक सत्र में भी राजकीय और एडेड कॉलेजों में 33 हजार शिक्षकों की कमी बनी रहेगी



प्रयागराज । एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे शैक्षणिक सत्र 2023-24 में भी प्रदेश के राजकीय और एडेड कॉलेजों में शिक्षकों की कमी बनी रहेगी। वर्तमान में सूबे के 2373 राजकीय और 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में स्वीकृत शिक्षकों के पदों के सापेक्ष 33 हजार से अधिक पद खाली हैं। 



राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने मंगलवार को विधानसभा में सदस्य प्रसन्न कुमार के तारांकित प्रश्न के जवाब में ये आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इन पदों पर जल्द भर्ती के आसार भी नहीं दिख रहे ।


एडेड कॉलेजों में टीजीटी और प्पीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड महीनों से निष्क्रिय है। वहीं राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए माध्यमिक


चपरासी की कमी से हो रही परेशानी

इन स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी (चपरासी) की कमी बनी हुई है। राजकीय विद्यालयों में स्वीकृत 6746 पदों में से चपरासी के 3132 पद खाली हैं। वहीं एडेड कॉलेजों में 42026 पदों के सापेक्ष 19874 पद रिक्त हैं। कई स्कूलों में सुबह प्रिंसिपल को प्राइवेट आदमी बुलाकर स्कूल की सफाई करवानी पड़ती है। राज्यमंत्री ने कहा है कि आउटसोर्सिग से चपरासी के पद भरने की व्यवस्था की गई है।

शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को रिक्त पदों की सूचना तो भेजी है लेकिन अर्हता का निर्धारण न होने के कारण भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हो पा रहा। राजकीय स्कूलों में 2018 के बाद से सहायक अध्यापक (एलटी) ग्रेड भर्ती नहीं आई है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/03/33.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP