Skip to main content

NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023 में सम्मिलित प्रदेशभर के 1.40 लाख छात्र-छात्राओं को साढ़े चार महीने से रिजल्ट का इंतजार

NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023 में सम्मिलित प्रदेशभर के  1.40 लाख छात्र-छात्राओं को साढ़े चार महीने से रिजल्ट का इंतजार


प्रयागराज : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023 में सम्मिलित प्रदेशभर के 1.40 लाख छात्र-छात्राओं को साढ़े चार महीने से अपने परिणाम का इंतजार है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से राजकीय, एडेड और परिषदीय स्कूलों में आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 13 नवंबर को प्रदेश के 377 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। दिसंबर अंत तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन आज तक रिजल्ट जारी नहीं हो सका है।



सूत्रों के अनुसार परीक्षा आईसीआर (इंटेलिजेंट कैरेक्टर रिकग्निशन) उत्तरपुस्तिका पर होने के कारण परिणाम तैयार होने में समय लग रहा है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि परिणाम तैयार कर उसकी जांच के लिए मनोविज्ञानशाला को भेजा गया है। वहीं, मनोविज्ञानशाला की निदेशक उषा चन्द्रा का कहना है कि परिणाम की जांच चल रही है। अंतिम परिणाम में थोड़ा समय लगेगा।


15143 विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक मिलेगा वजीफा

शिक्षा मंत्रालय की ओर से यूपी के 15143 मेधावियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति के लिए इस साल रिकॉर्ड 1,67,545 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था जिनमें से लगभग 1.40 लाख परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल 38,837 बच्चों ने वजीफे के लिए फॉर्म भरा था, जिनमें से मात्र 6456 को ही छात्रवृत्ति मिल सकी थी।


source http://www.primarykamaster.in/2023/03/nmmse-2023-140.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP