Skip to main content

यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से

यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से


प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू कर देगा। इसके लिए कुल 257 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। कापी जांचने के पहले परीक्षकों एवं उपप्रधान परीक्षकों का गहन प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण ऑडियो एवं वीडियो दोनों माध्यम से दिया जाएगा। इसके अलावा एक निर्देश पुस्तिका भी दी जाएगी। 




इस प्रकार के प्रशिक्षण की प्रक्रिया पहली बार अपनायी जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी इन कार्यालयों के अपर सचिवों को सौंपी गई है। प्रदेश के पांचों क्षेत्रीय कार्यालय अपने परिक्षेत्र के जिलों में मूल्यांकन के पहले शिविर का आयोजन करेंगे। 


मूल्यांकन केंद्रों में शिविर लगाकर परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षक का गहन प्रशिक्षण होगा। मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रक या प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर आयोजित होगा।


 बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन त्रुटि रहित हो, इस पर पूरा जोर रहेगा। इसके लिए मूल्यांकन के पहले परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षकों गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। 


source http://www.primarykamaster.in/2023/03/18.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP