Skip to main content

फतेहपुर : रिक्त 19 पदों के लिए 23 नवम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा

फतेहपुर : रिक्त 19 पदों के लिए  23 नवम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा।

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा विभाग ने अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के रिक्त 19 पदों को भरने के लिए 23 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया है। राजकीय इंटर कालेज में सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक चयन परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल 22 आवेदक शामिल होंगे।




जिले के परिषदीय स्कूलों की पठन पाठन व्यवस्था में सुधार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में 70 एआरपी के पद सृजित हैं इनमें 51 कार्यरत हैं। पहले हुई चयन परीक्षा में कुल 54 आवेदकों का चयन किया गया था, लेकिन चयन के बावजूद तीन ने ज्वाइन नहीं किया था। इस तरह से रिक्त 19 पदों को भरने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने दोबारा प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों के लिए कुल 22 शिक्षकों ने आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने प्रश्नपत्र तैयार कर लिया है। प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डबल लॉक में सुरक्षित हैं। परीक्षा के आधा घंटे पहले प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र भेजे जाएंगे।






source http://www.primarykamaster.in/2020/11/arp-23.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP