Skip to main content

यूपी बोर्ड : एक से डेढ़ महीने की देरी से होंगी बोर्ड परीक्षाएं।

यूपी बोर्ड : एक से डेढ़ महीने की देरी से होंगी बोर्ड परीक्षाएं।

प्रयागराज : कोरोना काल में पढ़ाई पिछड़ने के कारण इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं के साथ प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी देरी से होंगी। केंद्र निर्धारण नीति जारी नहीं होने, केंद्रों के निर्धारण का काम पिछड़ने और प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी में कराए जाने के निर्णय के बाद अबकी बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 मार्च के अंतिम सप्ताह अथवा अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने के आसार हैं। नवंबर खत्म होने को है और अभी तक केंद्र निर्धारण नीति जारी नहीं की जा सकी है। ऐसे में केंद्र निर्धारण किए बिना बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम तय करना कठिन होगा। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम 30 फीसदी कम किए जाने के बाद बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा का कोर्स भी कम कर दिया है। इसके बाद भी समय से कोर्स पूरा नहीं होने और परीक्षा तैयारी पूरी नहीं होने से परीक्षा कार्यक्रम में देरी तय है। यूपी बोर्ड की ओर से प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह 31 जनवरी 2021 तक हर हाल में विद्यालयों में प्रयोगात्मक कार्य पूरा कर लें। 



विद्यालयों में अभ्यास प्रैक्टिकल पूरा करने के बाद फरवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया गया है। यूपी बोर्ड के सूत्रों की माने तो इस बार 1. परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह अथवा अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगी। केंद्रों के निर्धारण का काम प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार दिसंबर की बजाय फरवरी में और बोर्ड परीक्षा फरवरी की जगह मार्च में शुरू हो सकती है।






source http://www.primarykamaster.in/2020/11/blog-post_62.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP