Skip to main content

प्रयागराज : जिले में चौथे चरण में भी नहीं पूरे होंगे एआरपी, 105 एआरपी के पदों में 93 का ही हो सका गठन

कुल 105 एआरपी चुनकर एकेडमिक रिसोर्स ग्रुप का होना था गठन
अब तक सिर्फ 93 एआरपी का हो सका है गठन

जासं, प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बढ़ाने (लर्निंग आउटकम) व स्कूलों की निगरानी की कमान एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) को देने का निर्णय एक साल पहले लिया जा चुका है। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में पांच एआरपी तैनात होने हैं। जनपद में कुल 105 एआरपी चुनकर एकेडमिक रिसोर्स ग्रुप का गठन किया जाना था। अब तक यह संख्या पूरी नहीं हो सकी है। खास बात यह कि तीन चरण की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चौथे चरण में भी मात्र नौ आवेदन आए है।

जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. विनोद मिश्र ने बताया कि 105 एआरपी के सापेक्ष मात्र 93 का चयन हो सका है। ऐसा शिक्षकों की उदासीनता के कारण हो रहा है। स्कूलों के शिक्षक एआरपी के चयन के लिए रुचि नहीं ले रहे हैं। वर्तमान में चौथे चरण की चयन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 16 दिसंबर तक आवेदन का अवसर था। अब 28 दिसंबर को सभी शिक्षकों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। माइक्रो टीचिंग व, साक्षात्कार भी होगा। जो शिक्षक उपयुक्त होंगे उन्हीं का चयन किया जाएगा फिलहाल अभी सिर्फ नौ आवेदन आए हैं और 12 पद रिक्त हैं। इससे साफ है कि चौथे चरण के बाद भी जिले में एआरपी की संख्या पूरी नहीं होगी।


प्रत्येक स्तर पर चाहिए 60 फीसद अंक

डॉ. विनोद मिश्र ने बताया कि एआरपी के लिए जिन शिक्षकों ने आवेदन किया है उन्हें लिखित परीक्षा देनी होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को 60 फीसद अंक हासिल करना होगा।माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार होगा। दोनों स्तरों पर भी अभ्यर्थी को 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। ऐसा न होने पर अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सकेगा।



source http://www.primarykamaster.in/2020/12/105-93.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP

जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें।

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3uz0boo

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षित अभ्यर्थियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, इन विकल्पों पर हो रहा विचार

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3qlbY9I