Skip to main content

शिक्षकों की भर्ती में दोहरा मापदंड, 20 साल की सेवा के बाद देंगे परीक्षा दूसरी तरफ तीन साल में कर रहे स्थायी

शिक्षकों की भर्ती में दोहरा मापदंड,  20 साल की सेवा के बाद देंगे परीक्षा दूसरी तरफ तीन साल में कर रहे स्थायी


तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण के दोहरे मानकों से इन शिक्षकों में नाराजगी है। एक तरफ अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 20 साल से पढ़ारहे तदर्थ शिक्षकों को नियमित होने के लिए परीक्षा और साक्षात्कार देना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में महज तीन साल की सेवा देने वाले प्रवक्ताओं को स्थायी करने के लिए प्रस्ताव मांगा जा रहा है।



सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बीएल शर्मा ने 21 दिसंबर को सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर अगस्त 2020 तक स्थायीकरण के लिए कितने प्रवक्ता बचे हैं इसकी सूचना मांगी है। यह भी पूछा है कि 2016 के पूर्व से कार्यरत कितनेप्रवक्ता स्थायी होना शेष हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड तदर्थ शिक्षकों के लिए टीजीटी-पीजीटी 2020 भर्ती में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का प्रावधान कर रहा है।

30 दिसंबर 2000 के बाद नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की मांगी सूचनाः अपर निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों से 30 दिसंबर 2000 के बाद नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2020/12/20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP