Skip to main content

सरकारी परिषदीय विद्यालयों में कोरोना काल में बढ़ गए विद्यार्थी

प्रयागराज : सरकारी परिषदीय विद्यालयों में कोरोना काल में बढ़ गए विद्यार्थी


प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के दौर में स्कूल बंद होने, घर बैठे ऑनलाइन क्लास चलाने के प्रयास के बीच सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अभिभावकों ने नौकरी चली जाने से निजी स्कूलों से बच्चों का नाम कटवाकर अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नाम लिखवा दिया। जिले में कोरोना संक्रमण के दौर में चालू शैक्षिक सत्र में 14 हजार से अधिक बच्चे बढ़ गए। सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली कक्षा नहीं बल्कि बीच की कक्षा में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।



बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 2019 में कुल 4,16007 बच्चे पंजीकृत थे, 2020 में बच्चों की संख्या 4,30191 पहुंच गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा का कहना है कि कोविड-19 के दौर में अभिभावकों का सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ा है। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने निजी स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में बच्चों का नाम लिखवाया। नए प्रवेश लेने वालों में नौकरी छूटने के बाद बाहर से आने वाले प्रवासियों के बच्चे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के बाद इस बात का विवरण नहीं कि कितने प्रवासियों के बच्चों ने प्रवेश लिया।


परिषदीय स्कूल में बच्चों के आंकड़े
बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों को देखें तो पहली से पांचवीं तक कुल 164864 छात्राएं। उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 51566 छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्राथमिक में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के 67717 और जूनियर में 22133 बालक अभी पढ़ रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम में प्राथमिक विद्यालयों में कुल 43268 बच्चे पढ़ रहे हैं। इसमें छात्राओं की संख्या 21437 है। उच्च प्राथमिक कक्षाओं में कुल 4367 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें 2239 छात्राएं हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2020/12/blog-post_31.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP