Skip to main content

स्कूलों में भी मनेगा 'साहिबजादा दिवस’, पाठ्यक्रम में शामिल होगा सिख गुरुओं का इतिहास

स्कूलों में भी मनेगा 'साहिबजादा दिवस’, पाठ्यक्रम में शामिल होगा सिख गुरुओं का इतिहास


लखनऊ: सिख समाज को भक्ति, शक्ति, पुरुषार्थ और परिश्रम में अग्रणी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर साहिबजादा दिवस मनाने की पहल की है। गुरु गो¨बद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी को नमन करते हुए योगी ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के हर स्कूल में प्रतिवर्ष साहिबजादा दिवस मनाया जाएगा। साथ ही, सिख गुरुओं का इतिहास पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा।



मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर रविवार को साहिबजादा दिवस पर आयोजित गुरुबाणी कीर्तन में योगी समेत सरकार के अन्य मंत्री शामिल हुए। योगी ने कहा कि साहिबजादा दिवस सिख समाज और प्रदेशवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज एक नया इतिहास बन रहा है। गुरु गो¨बद सिंह जी के चारों सुपुत्रों- साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सामूहिक रूप से साहिबजादा के तौर पर संबोधित किया जाता है। गुरु गो¨बद सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने पुत्रों को समर्पित करते हुए दुखी न होकर पूरे उत्साह के साथ कहा था कि चार नहीं तो क्या हुआ, जीवित कई हजार। सिख गुरुओं ने हंिदूू धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया, जिसे देश सदैव याद रखेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुबाणी कीर्तन हम सबको देश और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। इतिहास को विस्मृत करके कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। सिख इतिहास पढ़ने पर पता चलता है कि विदेशी आक्रांताओं ने जब भारत के धर्म और संस्कृति को नष्ट करने, भारत के वैभव को पूरी तरह समाप्त करने को एकमात्र लक्ष्य बना लिया था, तब गुरु नानक जी ने भक्ति के माध्यम से अभियान शुरू किया और कीर्तन उसका आधार बना।


 योगी ने घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष 27 दिसंबर को सभी स्कूलों में साहिबजादा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों में वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सिख गुरुओं के इतिहास को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने मंत्रियों और सिख समाज के प्रमुख संतों के साथ बैठकर लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। 


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिख समाज ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा की जो लड़ाई लड़ी, वह अविस्मरणीय है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सिख समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है। जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी विचार रखे। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, विधि मंत्री बृजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाती सिंह, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सरोजनीनगर के अवध कॉलेजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे सिख समुदाय के छात्रों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



source http://www.primarykamaster.in/2020/12/blog-post_44.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP