Skip to main content

डीएलएड 2020 का सत्र शून्य होने के कगार पर, मामले को लेकर सांसद से लेकर विधायक तक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी

डीएलएड 2020 का सत्र शून्य होने के कगार पर, मामले को लेकर सांसद से लेकर विधायक तक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी


प्रदेश में बीएड 2020 के दाखिले कराए गए। प्रवेश परीक्षा हुई। काउंसलिंग करा दी गई। अब दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। लेकिन डीएलएड (पहले बीटीसी) सत्र 2020-21 इस बार शून्य होने के कगार पर है। असल में यहां दाखिले की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई। जबकि डीएलएड में सिर्फ मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाते हैं। इस मामले को लेकर सांसद से लेकर विधायक तक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। इन जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सत्र शून्य होने की स्थिति में इन संस्थानों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।



राजधानी समेत प्रदेश भर में डीएलएड कॉलेजों की संख्या करीब 2500 है। इनमें करीब सवा दो लाख सीटें हैं। उत्तर प्रदेश प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक यादव ने बताया कि डीएलएड में प्रशिक्षुओं का प्रवेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र लेकर मेरिट के आधार पर किया जाता है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होती है। बीएड तक में प्रवेश परीक्षा कराकर दाखिले हो गए हैं लेकिन डीएलएड में आवेदन भी नहीं मांगे गए हैं।

पहले भी किया गया है सत्र शून्य
एसोसिएशन के अध्यक्ष सशक्त सिंह ने बताया कि वर्ष 2015-16 में डीएलएड का सत्र शून्य घोषित किया गया था ताकि 2016-17 से सत्र को ससमय चलाया जा सके। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रत्येक वर्ष सितम्बर अक्तूबर तक पूरी होती है। जबकि सत्र जुलाई से प्रारंभ हो जाना चाहिए।


एक साल बर्बाद, हजारों की रोटी पर संकट
विधायक रामानन्द बौद्ध की ओर से मुख्यमंत्री को लिखे गए में सत्र शून्य होने छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने के साथ ही हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों की नौकरी की समस्या का जिक्र किया गया है। उन्होंने लिखा है कि दाखिले न होने से संस्थान बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए लिखा है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/12/2020_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP