Skip to main content

CBSE : 10वीं-12वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं, तिथि का एलान आज

CBSE : 10वीं-12वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं, तिथि का एलान आज, मार्च-अप्रैल में हो सकती हैं लिखित परीक्षाएं



नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं परीक्षा की तारीखों को लेकर फिलहाल इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार को शाम छह बजे परीक्षा कार्यक्रमों का एलान करेंगे। फिलहाल ऐसी जानकारी मिल रही है कि परीक्षाएं 15 से 20 मार्च के बाद शुरू हो सकती हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री निशंक ने एक बार फिर साफ किया है कि सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन बिल्कुल नहीं होंगी। इन्हें पहले की तरह ही कराया जाएगा।



सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। जो 15 से 20 मार्च के बाद शुरू हो सकती है। इससे पहले सीबीएसई के सामने दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की भी एक बड़ी चुनौती है। जो अमूमन हर साल एक से पंद्रह जनवरी के बीच हो जाती थी, लेकिन इस बार स्कूलों के बंद होने से अभी तक प्रैक्टिकल कराए ही नहीं गए हैं। फिलहाल, ऐसी जानकारी मिल रही है कि 15 जनवरी के बाद छात्रों को छोटे-छोटे ग्रुपों में प्रैक्टिकल के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। माना जा रहा है कि प्रैक्टिकल के बाद तुरंत परीक्षाएं भी ले ली जाएंगी। जो एक से पंद्रह मार्च के बीच हो सकती है।


निशंक ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों के एलान से जुड़ी यह जानकारी पिछले दिनों ट्विटर के जरिए दी थी। साथ ही बताया था कि तारीखों के एलान से परीक्षाओं को लेकर आशंकाएं खत्म होंगी। साथ ही छात्र भी अपनी परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे सकेंगे। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं सहित आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अभी जो परिस्थितियां हैं, परीक्षाएं फरवरी तक संभव नहीं हैं। इस बाबत वह जल्द ही एलान करेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2020/12/cbse-10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP