Skip to main content

कॉलेजों को 2022-23 से दो चक्रों में संबद्धता, 28 फरवरी तय की गई है विवि द्वारा सम्बद्धता प्रदान करने की अंतिम तिथि


लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 एवं आगामी सत्रों के लिए संबंद्धता की प्रक्रिया दो चक्रों में विश्वविद्यालयों के माध्यम से पूरी की जाएगी। प्रथम चक्र में नए पाठ्यक्रमों के लिए प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तथा विश्वविद्यालय द्वारा सम्बद्धता प्रदान करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है । द्वितीय चक्र के लिए ये तिथियां 31 दिसंबर व 15 अप्रैल होंगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में नए महाविद्यालयों एवं पूर्व से संचालित महाविद्यालयों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय से एनओसी एवं संबद्धता प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह आनलाइन कर दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2021 22 से संबद्धता आनलाइन ही प्रदान की जाएगी। भूमि के संबंध में अभिलेखों के सत्यापन की रिपोर्ट एवं निरीक्षण रिपोर्ट भी पोर्टल पर आनलाइन ही प्रेषित की जाएगी। अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था की स्थापना के लिए एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी आनलाइन कर दिया गया है।



source http://www.primarykamaster.in/2020/12/2022-23-28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP