Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती : पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों की चयन समितियों से मांगा गया जवाब

69000 शिक्षक भर्ती : पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों की चयन समितियों से मांगा गया जवाब


शाहजहांपुर : 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण मानकों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने बीएसए समेत चयन समिति को तलब किया है। सदस्य सचिव के रूप में बीएसए ने आयोग के दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर जवाब दाखिल किया है। शाहजहांपुर के अलावा बरेली, मुरादाबाद, आगरा तथा अलीगढ़ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को भी चयन समिति समेत आयोग ने जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस भेजा है।



इससे पूर्व सितंबर में 69 हजार शिक्षक भर्ती में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव तथा परीक्षा नियामक प्राधिकरण सचिव को तलब किया था। 



अब प्रदेश के सभी जिलों से क्रमवार चयन समितियों से जवाब मांगा गया है। शाहजहांपुर मे 69 हजार शिक्षक भर्ती की चयन कमेटी में डायट प्राचार्य अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र अध्यक्ष, बीएसए राकेश कुमार सदस्य सचिव समेत जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव तथा जीजीआइसी प्रधानाचार्य विमला वर्मा सदस्य है। पिछड़ा वर्ग आयोग ने डीएम को संबोधित पत्र में चयन कमेटी को निर्धारित तिथि को आयोग पहुंचने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कमेटी के सदस्य सचिव के रूप में बीएसए को प्रकरण में जवाब के लिए नामित कर भेजा है।


राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर सबंधित डीएम को पत्र भेजकर जवाब के लिए बुलाया था। शाहजहांपुर से चयन समिति के सदस्य सचिव बीएसए राकेश कुमार को जवाब दाखिल करने के लिए भेज दिया गया है। जनपद की कमेटी ने शासन से मिली सूची का सिर्फ सत्यापन किया। आयोग को इससे अवगत करा दिया गया है। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी


source http://www.primarykamaster.in/2020/12/69000_29.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP