Skip to main content

कड़ाके की ठण्ड के बाद भी 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की मांग पर अड़े दिव्यांग अभ्यर्थी, शासन ने साधी चुप्पी


प्रयागराज। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण के मानकों का पालन नहीं किए जाने के विरोध में दिव्यांग अभ्यर्थियों का धरना 13वें दिन भी शनिवार को जारी रहा। अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार शिक्षक भर्ती में चार फीसदी आरक्षण लागू करने के साथ पूर्व की भर्तो में बैकलाग के जरिये खाली पदों को भरे। दिव्यांग अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग आरक्षण ( आरपीडब्लूडी ऐक्ट ) 2016 का पालन नहीं किया गया है। 

दिव्यांग अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती में पिछली भर्तियों की बैकलाग सीटों को जोड़ने की मांग कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में दिव्यांगों को चार फीसदी आरक्षण दिया जाए। अपनी मांगों को लेकर दिव्यांग अभ्यर्थी कड़ाके की ठंड में 14 दिसंबर से लगातार धरना दे रहे हैं। अभी तक उनसे वार्ता करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। धरना देने वालों में उपेन्द्र कुमार मिश्रा, धनराज यादव, राघवेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र कुमार वर्मा, अंकित सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।



source http://www.primarykamaster.in/2020/12/69000_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP