Skip to main content

बिना अंक के प्रमोट होने वाले छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, वर्ष 2019-20 के अंकों के अधार पर बनेगी मेरिट, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने नियमावली की शिथिल

बिना अंक के प्रमोट होने वाले छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, वर्ष 2019-20 के अंकों के अधार पर बनेगी मेरिट, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने नियमावली की शिथिल

लखनऊ : सरकार महामारी के कारण बिना परीक्षा व अंक मिले ही प्रमोट होने वाले छात्र-छात्राओं को भी अब दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ देगी। यह लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो पिछले वर्ष छात्रवृत्ति पा चुके हैं और इस वर्ष उन्होंने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। इसके लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की नियमावली शिथिल कर दी है। अब वर्ष 2019- 20 की मेरिट के आधार पर छात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।



 समाज कल्याण विभाग के बाद अब पिछड़ा वर्ग कल्याण ने भी दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में नवीनीकरण वाले छात्रों को राहत दे दी है। ऐसे छात्र जो परीक्षा दिए बिना अगली कक्षा में प्रमोट हुए हैं, उन्हें भी छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाएगा। शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण को वर्ष 2019 20 में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए हैं।




source http://www.primarykamaster.in/2021/03/2019-20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP