Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती के तहत दो चरणों की काउंसिलिंग के बाद खाली शिक्षकों के 5764 पदों को लेकर अभ्यर्थियों में बढ़ी रार

69000 शिक्षक भर्ती के तहत दो चरणों की काउंसिलिंग के बाद खाली शिक्षकों के 5764 पदों को लेकर अभ्यर्थियों में बढ़ी रार


परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत दो चरणों की काउंसिलिंग के बाद खाली सहायक अध्यापकों के 5764 पदों को लेकर रार बढ़ गई है। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने पिछले दिनों रिक्त पदों पर तीसरी काउंसिलिंग कराने की घोषणा की है, जिससे भर्ती में आरक्षण की अनदेखी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों में नाराजगी है।


आरक्षण तथा एमआरसी लीगल टीम के मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी का कहना है कि 17 मार्च की सुनवाई में लखनऊ हाईकोर्ट ने 12 अप्रैल से पूर्व 27% आरक्षण के साथ ओबीसी वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों की सूची तथा 21% आरक्षण के साथ चयनित एससी वर्ग के अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराने के आदेश सरकार को दिए थे।



साथ ही अनारक्षित वर्ग के कटऑफ 67.11 से ऊपर सभी कैटेगरी के लगभग 28000 ओवरलैप अभ्यर्थियों की सूची भी तलब की है। लेकिन सरकार ने जवाब देने की बजाय तीसरी काउंसिलिंग की घोषणा कर दी। हालांकि इससे प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों में खुशी है। वे अभ्यर्थी भी खुश हैं जो एसटी की 1133 रिक्त सीटों को एससी में बदलते हुए भर्ती की मांग कर रहे थे।


सवा महीने और बढ़ गया भर्ती का इंतजार
69000 शिक्षक भर्ती की तीसरी काउंसिलिंग से उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों का इंतजार सवा महीने और बढ़ गया है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण तीसरी काउंसिलिंग 2 मई से पहले होना मुमकिन नहीं दिख रही।


source http://www.primarykamaster.in/2021/03/69000-5764.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP