Skip to main content

CBSE ने जारी किया स्पष्टीकरण : कोरोना पीड़ित छात्रों को परीक्षा से राहत नहीं

CBSE ने जारी किया स्पष्टीकरण : कोरोना पीड़ित छात्रों को परीक्षा से राहत नहीं


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उन खबरों को नकारा है जिसमें कहा गया है कि यदि कोरोना से पीड़ित छात्र है तो उसे प्रैक्टिकल परीक्षा देने से राहत मिलेगी। सीबीएसई की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डा. संयम भारद्वाज ने बताया कि इस तरह कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। परीक्षा बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। पूर्व में यह खबर कुछ सोशल मीडिया व न्यूज वेबसाइट पर आई थी कि जिन परीक्षार्थियों के टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आते हैं उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित होंगी और लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद कराई जाएंगी।



एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से पढ़ाई की सलाह


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 9वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई एनसीईआरटी से करने की सलाह दी है। सीबीएसई के डायरेक्टर एकेडमिक डा. जोसेफ इमैनुएल ने स्कूलों के प्रम़ुख को जारी निर्देश में कहा है कि सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक प्रश्न पत्र के विस्तृत डिजाइन के साथ नमूना प्रश्न पत्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसे सीबीएसई की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्कूलों से अनुरोध है कि स्कूल प्रशासन www.cbseacademy.nic.in पर उपलब्ध पाठ्यक्रम को साझा करें।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/cbse_1.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP