Skip to main content

अंतर्जनपदीय तबादला तो हुआ लेकिन स्कूल आवंटन अब तक नहीं , वेतन भी लटका

 अंतर्जनपदीय तबादला तो हुआ लेकिन स्कूल आवंटन अब तक नहीं , वेतन भी लटका


वाराणसी: दूसरे जिलों से स्थानांतरित हो कर आए 51 शिक्षकों के बारे में यह तय नहीं हो सका है कि वे किस स्कूल में पढ़ाएंगे। उनके स्थानांतरण को एक माह से अधिक समय हो गया है। मगर उन्हें अभी तक स्कूल आवंटन नहीं हुआ है। जबकि उन्होंने जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 



ये शिक्षक अपने भविष्य को लेकर सशंकित हैं। इसमें से 18 शिक्षक ऐसे हैं, जो अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत वाराणसी में कार्यभार ग्रहण किया। इसके अलावा 33 ऐसे हैं, जो म्यूचुअल ट्रांसफर (पारस्परिक स्थानांतरण) के तहत वाराणसी भेजे गए थे।


अंतरजनपदीय स्थानांतरण में अन्य 48 को स्कूल आवंटित है। दूसरे 18 शिक्षकों की वरिष्ठता को लेकर कुछ विवाद है। म्यूचुअल ट्रांसफर वाले शिक्षकों में भी सेवा सम्बन्धी तकनीकी पेंच है। निदेशालय के निर्देश पर उनका स्कूल आवंटन रोक दिया गया है। उनके बारे में अलग से गाइडलाइन जारी होने की बात कही गई थी। स्कूल आवंटन न होने से इन शिक्षकों का वेतन भी फंसा हुआ है। बीएसए राकेश सिंह का कहना है कि शासन से गाइडलाइन आने पर ही कोई निर्णय हो सकेगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/03/blog-post_67.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP