Skip to main content

यूपी बोर्ड के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया होगी शुरू, कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल एक अप्रैल से खुलेंगे

यूपी बोर्ड के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया होगी शुरू, कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल एक अप्रैल से खुलेंगे


राजधानी में कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल गुरुवार से खुल जाएंगे। वहीं यूपी बोर्ड के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया भी गुरुवार से प्रारंभ हो जाएगी। जो छात्र अगली कक्षा में प्रोमोट हुए हैं वे स्कूल कार्यालय से दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


नए शैक्षणिक सत्र में एक अप्रैल से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालय खुल जाएंगे। इसके साथ ही यूपी बोर्ड के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। छात्र कक्षा नौ, 10 और 12 में दाखिला ले सकते हैं। जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है वे स्कूल कार्यालय से दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं जिनका परिणाम जारी नहीं हुआ है तो स्कूल खुलते ही उनको रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा और दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 



परिषद विद्यालयों से कक्षा आठ की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र भी अब दाखिले की प्रक्रिया कभी भी पूरी करा सकते हैं। इसके अलावा जिन यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा आठ तक की भी पढ़ाई होती है, वहां पर भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इनमें से कई स्कूलों ने परीक्षा संपन्न करा ली थी और अधिकांश में रिपोर्ट में कार्ड भी जारी कर दिया गया था। इनकी कक्षाएं भले ही स्कूलों में न चल रही हों लेकिन वे भी दाखिले की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।


सीएमएस ने कक्षा आठ तक के छात्रों को किया प्रमोट
कक्षा आठ तक के स्कूल बंद होने के चलते सीएमएस प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी छात्रों को बिना अंतिम परीक्षा कराए प्रमोट करने का निर्णय लिया है। सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि कक्षा आठ तक के बच्चों की न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इन छात्रों को पिछली परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। वहीं गुरुवार से कक्षा नौ से 12 तक की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मॉन्टेसरी, नर्सरी, केजी, कक्षा एक और दो का नया शैक्षणिक सत्र पांच अप्रैल से, कक्षा तीन से कक्षा नौ तक का नया सत्र 12 अप्रैल से और कक्षा 10 व 12 का सत्र 26 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP