Skip to main content

यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती के खाली 5,100 शिक्षक पद वेटिंग लिस्ट से भरेंगे, एसटी की सीटें एससी में बदलेंगी

यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती के खाली 5,100 शिक्षक पद वेटिंग लिस्ट से भरेंगे, एसटी की सीटें एससी में बदलेंगी

बहुत कम अंकों से चूके युवाओं को मिल सकेगी नौकरी 


यूपी बेसिक शिक्षा विभाग की 69,000 शिक्षक भर्ती में खाली रह गए करीब 5,100 पद वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे। इसके लिए एक महीने के भीतर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ़ सतीश द्विवेदी ने बताया कि भर्ती के लिए क्वॉलिफाई अभ्यर्थियों की सूची से ये पद भरे जाएंगे।



सहायक शिक्षक के 69,000 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 1.46 लाख अभ्यर्थियों ने क्वॉलिफाई किया था। लिखित परीक्षा के अंकों और अकैडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर मेरिट तैयार की गई थी। भर्ती सुप्रीम कोर्ट में फंस गई थी, इसलिए इन पदों पर दो चरणों में भर्ती की गई थी। इसके बाद लगभग 4,000 पद खाली रह गए हैं।


बहुत कम अंकों से चूके युवाओं को नौकरी
सतीश द्विवेदी ने बताया कि पहले पद खाली रहने पर इन्हें अगली भर्ती में शामिल किया जाता था। लेकिन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि अगर परीक्षा के आधार पर योग्य अभ्यर्थी बचे हैं तो खाली पद उन्हीं से भरे जाएं। इसलिए वेटिंग लिस्ट से बचे पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में बहुत कम अंकों से चूक गए युवाओं को नौकरी का मौका मिल सकेगा।


एसटी की सीटें एससी में बदलेंगी
मंत्री ने बताया कि भर्ती के दौरान एसटी के लिए आरक्षित 1,133 पदों के लिए अभ्यर्थी नहीं मिले। इन पदों को एससी में परिवर्तित किया जाएगा और मेरिट के आधार पर एससी अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्याय विभाग से राय मांगी गई है। इसके आधार पर भर्ती की आगे बढ़ाई जाएगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/03/69000-5100.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP