Skip to main content

यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल नहीं कर पाएंगे मुन्नाभाई, ऐसे हैं हाईटेक इंतजाम

यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल नहीं कर पाएंगे मुन्नाभाई, ऐसे हैं हाईटेक इंतजाम




खास बातें
नकल करने से रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
8,513 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी
परीक्षाओं में 56 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेने वाले हैं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस साल बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने और मुन्नाभाई प्रवृत्ति के छात्रों से पकड़ने के लिए काफी हाईटेक बंदोबस्त किए हैं। पिछली बार भी बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर से काफी हद तक नकल रोकने में कामयाबी मिली थी। लेकिन यूपी बोर्ड इस अब परीक्षा केंद्रों की निगरानी और हाईटेक तरीके से करने की तैयारी है।



बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 56 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेने वाले हैं। साथ ही कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष 8,513 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।  बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे 56,03,813 छात्र-छात्राओं में से 29,94,312 परीक्षार्थी हाईस्कूल से है, जबकि 26,09,501 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं।
इन्हें नकल करने से रोकने के लिए परीक्षा कक्षों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी तैयारी बोर्ड ने पिछले साल से ही कर ली थी। इस बार इसे अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कमरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। 
ऐसे में अमर उजाला ने अपनी सफलता इनीशिएटिव टीम द्वारा यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक स्पेशल क्रैश कोर्स तैयार किया है। जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यह कोर्स यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एकदम निःशुल्क है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/03/10-12_26.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP