Skip to main content

शुरू हुई 53 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया, जानिए कैसे भरना होगा आनलाइन आवेदन

शुरू हुई 53 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया, जानिए कैसे भरना होगा आनलाइन आवेदन




लखनऊ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के करीब 53 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलेवार भर्ती विज्ञापन जारी होने लगे हैं। इस बार भर्ती के आवेदन आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन के लिए 21 दिन का समय मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए 45 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है।



दरअसल, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के करीब 53 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। सरकार ने इसी साल 29 जनवरी को चयन प्रक्रिया निर्धारित की है। सभी जिलों में डीएम की देखरेख में चयन समिति गठित कर पदों की भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। चयन समिति की संस्तुति पर डीएम के अनुमोदन के बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। डीएम की देखरेख में गठित चयन समिति में जिले में तैनात समूह ‘क’ व ‘ख’ संवर्ग की महिला अफसर भी सदस्य बनाई गई हैं। नई चयन प्रक्रिया मे बीपीएल परिवारों की अभ्यर्थियों की वरीयता दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए सालाना आय सीमा 46,080 व शहरी क्षेत्रों के लिए आय सीमा 56,460 रुपये तय की गई है।


जिलेवार विज्ञापन जारी होना शुरू 45 दिन में प्रशासन को पूरी करनी होगी भर्ती प्रक्रिया

ऐसे भरना होगा आनलाइन आवेदन
आनलाइन आवेदन पत्र चार भागों में भरा जाएगा। पंजीकरण के भाग एक में उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण दर्ज होगा। आवेदिका से दिए गए विवरण की जांच करने और आवेदन पत्र में अंकित विवरण में यदि कोई संशोधन हो तो उसे करने के लिए कहा जाएगा। भविष्य के संदर्भो के लिए पंजीकरण नंबर जरूरी है। पंजीकरण के दूसरे भाग में शैक्षिक योग्यता भरनी होगी। ग्रेड/सीजीपीए और प्रतिशत की गणना स्वचालित रूप से हो जाएगी। तीसरे भाग में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। फोटोग्राफ का डिजिटल आकार 20 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। चौथे भाग में घोषणा के लिए सहमत होना होगा। आवेदन की अंकित तिथि से पहले भविष्य में सुधार करने के लिए ‘सेव ड्राफ्ट’ का बटन दबा सकते हैं। अंत में ‘फाइनल सबमिट’ के बाद फार्म में संशोधन नहीं किया जाएगा।




source http://www.primarykamaster.in/2021/03/53.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP