Skip to main content

सीबीएसई देगा नई सुविधा, अब आनलाइन मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट

सीबीएसई देगा नई सुविधा, अब आनलाइन मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट


◆ आवेदन करने पर ही मिलेगी हार्ड कापी।

जिन छात्रों को हार्ड कापी ही चाहिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में आवेदन करना होगा। जो छात्र आवेदन करेंगे केवल उन्हें ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कापी उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन यह सुविधा सिर्फ 2023 तक ही मिल पाएगी।



नई दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस साल से माइग्रेशन सर्टिफिकेट (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) को लेकर अहम बदलाव किया है। सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2024 से बोर्ड माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कापी जारी करने की परंपरा को पूर्ण रूप से खत्म करने जा रहा है। इसलिए इस साल से बोर्ड माइग्रेशन सर्टिफिकेट आनलाइन माध्यम से जारी करेगा।


हालांकि, जिन छात्रों को हार्ड कापी ही चाहिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में आवेदन करना होगा। जो छात्र आवेदन करेंगे केवल उन्हें ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कापी उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन यह सुविधा सिर्फ 2023 तक ही मिल पाएगी। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बीते साल जिन छात्रों ने कक्षा 10-12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है उन सभी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट इस साल डिजिलाकर पर अपलोड किया जाएगा।


छात्र अपनी लागिन आइडी और पासवर्ड की मदद से डिजिलाकर में लागिन करके माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के मुताबिक जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए दूसरे स्कूल या कालेज में आवेदन करना चाहते हैं उनकी सहूलियत को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि छात्रों को प्रमाणपत्र के आनलाइन सत्यापन के दौरान आनलाइन कापी की जरूरत पड़ती है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/03/blog-post_125.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP