Skip to main content

शिक्षा मंत्री ने लॉन्च किया सीबीएसई असेसमेंट फ्रेमवर्क, कक्षा 6 से कक्षा 10 तक पढ़ाए जाने वाले अंग्रेजी, साइंस और मैथ्स सब्जेक्ट के लेवल में सुधार लाना मुख्य उद्देश्य

शिक्षा मंत्री ने लॉन्च किया सीबीएसई असेसमेंट फ्रेमवर्क, कक्षा 6 से कक्षा 10 तक पढ़ाए जाने वाले अंग्रेजी, साइंस और मैथ्स सब्जेक्ट के लेवल में सुधार लाना मुख्य उद्देश्य


असेसमेंट फ्रेमवर्क का शुभारंभ कल शिक्षा मंत्री द्वारा किया गया। इससे पूर्व, शिक्षा मंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी साझा की थी।



शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं सीबीएसई और ब्रिटिश काउंसिल द्वारा CBSE योग्यता आधारित शिक्षा परियोजना के हिस्से के रूप में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी कक्षाओं के लिए असेसमेंट फ्रेमवर्क लॉन्‍च करूंगा।



यह कार्यक्रम सीबीएसई और ब्रिटिश काउंसिल के कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस असेसमेंट फ्रेमवर्क को एनसीईआरटी और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है। इसका लक्ष्य कक्षा 6 से कक्षा 10 तक पढ़ाए जाने वाले अंग्रेजी, साइंस और मैथ्स सब्जेक्ट के लेवल में सुधार लाना है। वहीं, सीबीएसई के कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्टूडेंट्स के भीतर क्रिएटिव थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, सेल्फ अवेयरनेस, एम्पैथी, डिसीजन मेकिंग, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, इंटरपर्सनल रिलेशनशिप, कोपिंग विथ स्ट्रेस और कोपिंग विथ इमोशंस जैसे 10 लाइफ स्किल्स को विकसित करना है।


नया फ्रेमवर्क छात्रों को उनकी पेन और पेपर मोड परीक्षाओं के दौरान मदद करेगा। ब्रिटिश काउंसिल के साथ सीबीएसई की यह योग्यता आधारित शिक्षा परियोजना छात्रों के कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने पर केंद्रित है। नई सीबीएसई प्रणाली कक्षाओं के अंदर छात्रों को दिए गए नियमित पाठ्यपुस्तक ज्ञान के साथ कार्य करेगी।


गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 4 मई से 7 जून, 2021 तक और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 4 मई से 14 जून, 2021 तक किया जाना है। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दी है। जो छात्र अपने परीक्षा केंद्र को बदलना चाहते हैं, उन्हें 25 मार्च, 2021 तक संबंधित स्कूल में आवेदन भेजना होगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/03/6-10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP