Skip to main content

जानिए CBSE ने कौन से किए दो बड़े बदलाव

जानिए CBSE ने कौन से किए दो बड़े बदलाव


● आवेदन करने पर ही छात्र को मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट

लखनऊ : सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्र-छात्रओं के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। अब सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को बोर्ड माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कापी मिलेगी, जिन्हें सीबीएसई से अलग दूसरे बोर्ड में दाखिला लेना होगा। ऐसे छात्रों को स्कूल के माध्यम से बोर्ड में आवेदन करना होगा। बोर्ड उन्हीं का सर्टिफिकेट ¨पट्र करवाएगा। इस संबंध में बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सीबीएसई स्कूलों को सकरुलर जारी कर दिया है।



दरअसल, माइग्रेशन सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी आवश्यकता तभी होती है जब एक छात्र दसवीं कक्षा के बाद दूसरे बोर्ड में या 12वीं के छात्र पास होकर उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेते हैं, लेकिन ज्यादातर स्कूल सभी छात्रों के माइग्रेशन जारी करने के लिए आवेदन कर देते हैं। ऐसे में बोर्ड ने फैसला लिया है कि जब छात्र बोर्ड बदलेगा तो उसे आवेदन करना होगा। बाकी विद्यार्थियों के माइग्रेशन सर्टिफिकेट रिजल्ट के बाद डिजी लाकर में उपलब्ध रहेगा। उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर डिजी लाकर के माध्यम से आनलाइन सत्यापन हो जाएगा।


● दो साल में अतिरिक्त विषय की दे सकेंगे परीक्षा

सीबीएसई ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषय से पुन: परीक्षा देने की समय सीमा में भी बदलाव कर दिया है। अब छह साल की जगह छात्र के पास सिर्फ दो साल का ही मौका रहेगा। इसमें वह सिर्फ थ्योरी के अतिरिक्त विषय से ही परीक्षा दे सकेगा। प्रैक्टिकल के विषय में यह मान्य नहीं होगा। यह नियम 2021 की परीक्षा से लागू होगा। बोर्ड ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/cbse.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP