Skip to main content

सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की तारीख जारी, एक अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू


सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की तारीख जारी, एक अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू


केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सभी केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की तिथि जारी कर दी है। इच्छुक अभिभावक एक अप्रैल से कक्षा एक के लिए नामांकन फॉर्म भर सकते हैं। कक्षा एक के लिए ऑनलाइन फार्म ही भरे जायेंगे। ऑनलाइन फार्म के लिए केवीएस ने एप भी जारी किया है। अभिभावक एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 



ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार केंद्रीय विद्यालय में नामांकन देरी से होगा। अब तक मार्च में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाती थी, लेकिन इस बार अभिभावकों को अप्रैल से मई तक नामांकन के लिए इंतजार करना होगा। कक्षा एक के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। केवीएस द्वारा हर कक्षा के लिए अलग-अलग फॉर्म जारी किए गए हैं। फार्म की संख्या देखकर ही नामांकन फार्म भरना होगा।


बोर्ड रिजल्ट के बाद निकलेगा 11वीं के लिए आवेदन 
केवीएस की मानें तो 10वीं बोर्ड रिजल्ट आने के दस दिन के अंदर 11वीं में नामांकन की तिथि जारी होगी। केंद्रीय विद्यालय के छात्र और छात्रा का पंजीकरण पहले होगा। गैर केवी वाले छात्रों को तभी मौका मिलेगा जब संबंधित केवी में जगह खाली रहेगी। 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि दसवीं रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के अंदर ही रहेगा। 

नामांकन के लिए निर्धारित
● कक्षा एक के लिए पंजीकरण (ऑनलाइन) शुरू - एक अप्रैल 
● कक्षा एक के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि  - 19 अप्रैल 
● प्रथम लिस्ट  -  23 अप्रैल को जारी 
● द्वितीय लिस्ट  -  30 अप्रैल को जारी
● तृतीय लिस्ट   - पांच मई को जारी 
● शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत नामांकन को आवेदन - 15 मई से 20 मई 
● कक्षा दो तथा अन्य कक्षाओं का पंजीकरण (ऑफलाइन) - आठ अप्रैल से 15 अप्रैल तक 
● कक्षा दो तथा आगे की कक्षाओं के लिए सूची जारी - 19 अप्रैल को 
● कक्षा दो तथा आगे की कक्षाओं के लिए प्रवेश - 20 से 27 अप्रैल 
● कक्षा तीन से नौवीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि  -  31 मई 
 


source http://www.primarykamaster.in/2021/03/blog-post_879.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP