Skip to main content

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी हुई तेज, 12 नवंबर को आएगा परिणाम

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी हुई तेज,  12 नवंबर को आएगा परिणाम


प्रयागराज:  एडेड जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों की कमी जल्द पूरी की जाएगी। शासन के निर्देश पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने भर्ती परीक्षा कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल के जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। इसके लिए केंद्रों का निर्धारण किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रदेश में 1894 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर को करा के 12 नवंबर को फाइनल परिणाम घोषित किया जाना है।



उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपाध्याय ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल की भर्ती में प्रधानाध्यापक के 390 एवं सहायक अध्यापक के लिए 1504 पद हैं। इसके लिए करीब 3.34 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे की परीक्षा में दोनों पदों के अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली की विद्यालय प्रबंधन की परीक्षा में सिर्फ प्रधानाध्यापक पद के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 


परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने बताया कि परीक्षा कराने के तीन दिन बाद वेबसाइट पर उत्तरमाला जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों की ओर से आने वाली आपत्तियों का निस्तारण विषय विशेषज्ञों से कराने के बाद तय तिथि पर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 18 अप्रैल को होने वाली यह परीक्षा पंचायत चुनाव के कारण स्थगित कर दी गई थी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/12_23.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP