Skip to main content

यूपी : 13 जिलों में 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं 35% बच्चे

यूपी : 13 जिलों में 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं 35% बच्चे


प्रयागराज 
प्रदेश के 13 जिलों में 35 फीसदी से अधिक बच्चे 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। सूबे के 75 जिलों में से सबसे चिंताजनक स्थिति सिद्धार्थनगर की है जहां लगभग आधे या 53.5 प्रतिशत बच्चे कक्षा 8 पास करने के बाद 9वीं में नाम नहीं लिखवाते हैं।


प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 शैक्षणिक सत्र में 87 फीसदी बच्चों ने उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षा पूरी करने के बाद कक्षा 9 में प्रवेश लिया था। इनमें से 92.4 प्रतिशत लड़के और 81.5 फीसदी लड़कियां थीं। यानि हर पांच में से एक लड़की 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती है। हालांकि 2018-19 सत्र में 85.45 प्रतिशत बच्चों ने ही 8वीं पास करने के बाद कक्षा 9 में प्रवेश लिया था।


 
इन 13 जिलों की स्थिति चिंताजनक

सिद्धार्थनगर में ड्रॉपआउट रेट सबसे अधिक है। इसके अलावा सीतापुर में 56.2, हरदोई 56.9, श्रावस्ती 57.1, संभल 61.2, बदायूं 61.5, शाहजहांपुर 61.8, चित्रकूट 62.4, फर्रुखाबाद 63.2, पीलीभीत 63.6, बांदा 64.5, बहराइच 64.8 और बस्ती में 64.9 प्रतिशत बच्चे ही 8वीं पास करने के बाद 9 में दाखिला लेते हैं। बाकी बच्चे पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं।

● इन जिलों में 65 से भी कम बच्चे 9 में प्रवेश लेते हैं

● सिद्धार्थनगर, सीतापुर और हरदोई की रिपोर्ट सबसे खराब

● यूपी के 13 जिलों में दाखिले की स्थिति है चिंताजनक

● 8वीं के 87 प्रतिशत बच्चे ही 9 में लेते हैं प्रवेश


विकास की दृष्टि से ये जिले पिछड़े हैं। यहां लोगों को लगता है कि पढ़ाई के बाद जब नौकरी नहीं मिलनी तो समय और रुपये क्यों खर्च करें। इस समस्या के समाधान को इन जिलों में अभियान चलाकर लोगों की आशंकाएं दूर करनी होंगी। - प्रो. एमपी दुबे, पूर्व कुलपति राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/13-8-35.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP