Skip to main content

हाथरस : पाठ्य पुस्तक वितरण में लापरवाही पर समस्त बीईओ का वेतन रोका, बीएसए से किया स्पष्टीकरण तलब

हाथरस : पाठ्य पुस्तक वितरण में लापरवाही पर समस्त बीईओ का वेतन रोका, बीएसए से किया स्पष्टीकरण तलब


 हाथरस। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने जिले 132 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें 53 अध्यापक, अध्यापिकाएं व शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए पाठ्य पुस्तकों - का वितरण नहीं किया गया है न ही अद्यतन विद्यालयों को पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति की गई है। जबकि आपूर्ति के लिए फॉर्म उपलब्ध करा दी गई है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। .

सीडीओ आरबी भास्कर ने कहा | कि यह स्थिति काफी खेदजनक है। अभी तक दो-तीन विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया है। इसका पूर्ण उत्तरदायित्व बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों का है।

इस शिथिलता के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों का सितंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका जाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बिना पाठ्य पुस्तकों के अध्ययन कार्य कैसे किया जा रहा है। अनुपस्थित अध्यापक, अध्यापिकाओं का 21 सितंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2021/09/blog-post_51.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP