Skip to main content

यूपी बोर्ड: जानिए क्या है हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख

यूपी बोर्ड: जानिए क्या है हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 अक्टूबर तक फॉर्म स्वीकार होंगे। वहीं कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के अग्रिम पंजीकरण की तारीख 16 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। कोरोना के कारण फीस जमा न हो पाने के कारण एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी बोर्ड ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी।



इससे पहले 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म व 9-11 के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर थी। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं से मिले परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर से बढ़ाकर 6 अक्टूबर किया गया है।विलंब शुल्क के साथ फीस कोषागार में 13 अक्टूबर तक जमा होगी। प्रधानाचार्य छात्रों की चेकलिस्ट 20 से 23 अक्टूबर तक प्राप्त कर उनकी जांच करेंगे। 24 से 30 अक्टूबर तक संशोधन का मौका मिलेगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र की प्रति क्षेत्रीय कार्यालयों को 9 नवंबर तक भेजे जाएंगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/blog-post_24.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP