Skip to main content

प्रदेश के लिए होगी एक पीएचडी प्रवेश परीक्षा

प्रदेश के लिए होगी एक पीएचडी प्रवेश परीक्षा

 
घोषणा जल्द

● ए ग्रेड विवि के ही पीएचडी एंट्रेंस की बाध्यता से फंसा पेंच
● केंद्रीय विवि सभी राज्य विवि के लिए करा सकती है एंट्रेंस



प्रदेशभर के राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय कॉलेजों में भी रिसर्च सेंटर बनाने के फैसले के बावजूद पीएचडी एंट्रेंस के लिए छात्रों को इंतजार करना होगा। प्रदेश में प्रत्येक विवि द्वारा अपने स्तर पर एंट्रेंस कराने की उम्मीद नहीं है। ए ग्रेड विवि द्वारा ही एंट्रेंस कराने की बाध्यता से उत्तर प्रदेश में सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए कॉमन पीएचडी एंट्रेंस ही होगा।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी राज्य विवि में पीएचडी में प्रवेश के लिए यह टेस्ट कराएगी। जल्द ही प्रदेश स्तर पर राज्य विश्वविद्यालयों में पीएचडी के लिए टेस्ट की घोषणा होने की उम्मीद है।

नए नियमों से राज्य विवि में बढ़ेंगी सीटें:शासन ने केवल स्नातक स्तर रेगुलर और पीजी में सेल्फ फाइनेंस कोर्स वाले कॉलेजों में शिक्षकों को पीएचडी कराने की छूट दे दी है। इससे कॉलेजों में ना केवल रिसर्च गाइड की संख्या बढ़ेगी बल्कि सीटों में भी बढ़ोतरी होगी। सीसीएसयू ने व्यवस्था को स्वीकार कर लिया है। अधिकांश राज्य विवि में पुराने नियम से सीटों की संख्या सीमित थी। इसमें पीजी रेगुलर वाले कॉलेज में ही रिसर्च सेंटर की बाध्यता थी। ऐसे में अनेक विवि लंबे समय से पीएचडी एंट्रेंस नहीं करा पाए।




source http://www.primarykamaster.in/2021/09/blog-post_52.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP