Skip to main content

12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा मंत्री का आवास, प्रक्रिया पूरी कराने के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ

12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा मंत्री का आवास,  प्रक्रिया पूरी कराने के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ


लखनऊ। बेसिक शिक्षा में वर्ष 2016 के शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ भी किया। अभ्यर्थी 12460 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति की मांग कर रहे थे।




बड़ी संख्या में मंत्री के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटाने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी वहीं धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ शुरू कर दिया। इसके बाद मंत्री ने अभ्यर्थियों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। 


अभ्यर्थियों ने मंत्री को बताया कि 2016 में 12460 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था। इनमें से पांच हजार की ज्वाइनिंग करा दी गई है और बाकियों को दौड़ाया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने बताया कि उनका भी चयन हुआ है और काउंसिलिंग भी हो चुकी है, लेकिन समीक्षा के नाम पर उनको रोका गया है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। 


अभ्यर्थियों ने मंत्री से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ज्वाइनिंग दिलाने की मांग की है। काफी देर तक प्रदर्शन करने केबाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को ईको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया। प्रदर्शन में पंकज, नेहा, अंकुर, मुन्नी सिंह, अर्पित श्रीवास्तव समेत कई अभ्यर्थी शामिल थे। 



source http://www.primarykamaster.in/2022/07/12460.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP