Skip to main content

मदरसे अब सुनाएंगे अपने यहां के सफल छात्रों की गाथा

मदरसे अब सुनाएंगे अपने यहां के सफल छात्रों की गाथा

लखनऊ : सरकार से अनुदानित मदरसे अब अपने यहां के सफल छात्रों की गाथा सुनाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मदरसों में पढ़ने वाले वर्तमान छात्र अपने पुराने सफल छात्रों से प्रेरणा ले सकें।



इसके साथ ही मदरसों के नोटिस बोर्ड अब हस्ती बन चुके वहां के सफल पुरा ( एलुमनाई) छात्रों की सूची भी लगाई जाएगी। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद ने मऊ के मदरसा दारुल उलूम को माडल बनाने का निर्णय लिया है। यहां के कई छात्र आइएएस, आइपीएस, डाक्टर व शिक्षक बन चुके हैं। इस मदरसे ने अपने मुख्य गेट पर उर्दू व अंग्रेजी में अपने यहां के सफल पुरा छात्रों की सूची लगाई है । मदरसा बोर्ड ने प्रदेश के सभी 558 अनुदानित मदरसों से अपने यहां के सफल छात्र-छात्राओं के बारे में अपने वर्तमान छात्र - छात्राओं को बताने के निर्देश दिए हैं। इनमें ऐसे सफल छात्र-छात्राओं के नाम हों जो मदरसे से निकल कर आइएएस, पीसीएस, मेडिकल, न्याय, इंजीनियरिंग, शिक्षा आदि के क्षेत्र में कार्यरत हैं और अपने समाज व परिवार का नाम रोशन कर रहें हैं। प्रत्येक मदरसे को अपने यहां पुरा छात्रों की उपलब्धियां बोर्ड पर लगानी हैं। जन सामान्य में मदरसे की सकारात्मक भूमिका के प्रति विश्वास उत्पन्न हो सकेगा।

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि मऊ का मदरसा दारुल उलूम ने अपने यहां के नोटिस बोर्ड पर 37 पूर्व छात्र छात्राओं की सूची लगाई है। इसमें आइएएस, आईपीएस, एमबीबीएस व एमडी डाक्टर, शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर तैनात हैं। यहां पर उर्दू व अंग्रेजी में अलग-अलग बोर्ड लगे हैं। इस मदरसे को माडल बनाते हुए प्रदेश के सभी मदरसों में ऐसे ही बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/07/blog-post_33.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP