Skip to main content

बैंकों के लॉकर रूम में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड के पेपर, 2023 की परीक्षा को नकल विहीन बनाने की तैयारी शुरु

बैंकों के लॉकर रूम में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड के पेपर, 2023 की परीक्षा को नकल विहीन बनाने की तैयारी शुरु

लखनऊ : यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट व हाई स्कूल 2023 की परीक्षा को नकल विहीन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार प्रश्न पत्रों को बैंकों के लॉकर रूम में रखने की तैयारी है। इसके लिए यूपी बोर्ड ने सभी जिलो को पत्र लिखकर बैंकों का ब्यौरा इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं।





यूपी बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केन्द्रों के विकास खण्ड में स्थापित राष्ट्रीयकृत बैंकों में उपलब्ध बैंक लॉकर रूम की सूचना उपलब्ध कराई जाए। स्कूलों के निकट के बैंकों की सूचना दी जानी है। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र से बैंक की दूरी कितनी है और स्कूल से ब्लॉक कितनी दूर है ताकि इस पर निर्णय लिया जा सके। अभी तक यूपी बोर्ड के प्रश्नपत्र परीक्षा केन्द्रों पर अलमारी में रखे जाते है जहां 24 घण्टे सीसीटीवी और पुलिस की निगरानी होती है। लेकिन बलिया में पेपरलीक मामले के बाद इस बार सरकार सतर्क है। पिछले वर्ष बलिया में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद दो दर्जन जिलों में परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इससे भी 2020 में बस्ती 10वीं का सामाजिक विज्ञान और 12वीं का अर्थशास्त्रत्त् का पेपर लीक, मऊ में फिजिक्स, कौशाम्बी में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी, 2018 - चंदौली और महराजगंज में 12वीं का फिजिक्स के दोनों पेपर लीक हुआ था। ज्यादातर पर्चे स्कूल स्तर पर ही लीक हुए थे। इसमें कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई। इसलिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अब बैंक लॉकरों की उपलब्धता को देखा जा रहा है।




source http://www.primarykamaster.in/2022/07/2023.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP