Skip to main content

चाइल्ड केयर लीव की स्वीकृति के नाम पर घूस मांग रहा बाबू सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

चाइल्ड केयर लीव की स्वीकृति के नाम पर घूस मांग रहा बाबू  सस्पेंड, जानिए पूरा मामला



अयोध्या में सोमवार को एक कार्यालय सहायक को सस्पेंड कर दिया गया है। वह एक टीचर से चाइल्ड केयर लीव देने के लिए 6 हजार रुपए घूस मांग रहा था। मामला हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक विद्यालय भीटारी का है।



बेसिक शिक्षा अधिकारी यानी BSA संतोष कुमार राय ने इस मामले की जांच की। उन्होंने कार्यालय सहायक दीपक कुमार को नियमित रूप से दफ्तर में हाजिर होने को कहा है।


दीप्ति सिंह प्राथमिक विद्यालय भीटारी में असिस्टेंट टीचर हैं। उन्होंने खंड कार्यालय हैरिंग्टनगंज को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी थी। इस पर वहां के कार्यालय सहायक दीपक कुमार ने उनसे 6 हजार रुपए घूस की मांग की। टीचर ने इसकी शिकायत BSA से की। इसके बाद BSA ने मामले की जांच कराई।


आरोप सिद्ध होने पर की गई कार्रवाई
BSA ने बताया कि जांच में आरोप सही पाया गया। इसके आधार पर अनुशासनहीनता के आरोप में कार्यालय सहायक को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य को पूरी जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कार्यालय सहायक को नियमित BSA ऑफिस आकर हाजिरी लगानी होगी।





source http://www.primarykamaster.in/2022/07/blog-post_53.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP