Skip to main content

अब माध्यमिक स्कूलों की भी होगी ग्रेडिंग

अब माध्यमिक स्कूलों की भी होगी ग्रेडिंग

लखनऊ : प्रदेश के सभी सरकारी माध्यमिक स्कूलों की अब ग्रेडिंग की जाएगी। परख पोर्टल के माध्यम से स्कूलों में संसाधन, शैक्षिक गुणवत्ता और किए जा रहे अच्छे कार्यों को मानकों पर परखा जाएगा और फिर स्कूलों की ग्रेडिंग की जाएगी। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने दी। मंगलवार को लोक भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि जल्द इस पोर्टल को लांच किया जाएगा।




उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस देने के लिए पंख पोर्टल तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से उन्हें करियर के लिए सलाह, अच्छे कालेज, छात्रवृत्ति कौशल विकास कार्यक्रम और इंटर्नशिप के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं ई लाइबेरी पोर्टल प्रज्ञान और मोबाइल एप की मदद से बड़ी संख्या में ई पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्कूलों की मैपिंग की गई है और असेवित बस्तियों में नए स्कूल बनाने के लिए पहुंच पोर्टल विकसित किया गया है। 


सभी 2,273 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई है। यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए पहचान पोर्टल बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट हश्चद्वह्यश्च. द्गस्त्रहृ.द्बठ्ठ पर सभी स्कूलों के वेब पेज उपलब्ध हैं, जिसमें स्कूलों के संसाधनों, विद्यार्थियों व रिजल्ट आदि की संपूर्ण जानकारी दी गई है।


39 नए हाईस्कूल व 14 इंटर कालेज खुलेंगे : मंत्री ने बताया कि असेवित क्षेत्रों में 39 नए हाईस्कूल व 14 इंटर कालेजों का निर्माण किया जा रहा है।


भरेंगे खाली पद, पुरस्कार के मानकों में बदलाव

सरकारी माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों व कर्मियों के खाली पदों का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। जल्द इसे भरा जाएगा । प्रत्येक विषय व वर्ग के अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार में प्रतिभाग का अवसर मिले ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। स्कूलों की मान्यता की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई गई है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/07/blog-post_20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP