Skip to main content

भट्ट... चुप्प... ! हेडमास्टर को कुर्ता पैजामा में देख आगबबूला हुए DM, वायरल वीडियो देख लोग कर रहे डीएम के आपत्तिजनक व्यवहार पर कार्यवाही की मांग, देखें वीडियो और जाने पूरा मामला

भट्ट... चुप्प... !  हेडमास्टर को कुर्ता पैजामा में देख आगबबूला हुए DM,  वायरल वीडियो देख लोग कर रहे डीएम के आपत्तिजनक व्यवहार पर कार्यवाही की मांग, देखें वीडियो और जाने पूरा मामला


हेडमास्टर को कुर्ता पजामा पहने देख डीएम को गुस्सा आ गया. डीएम ने इसे जनप्रतिनिधि का पहनावा बताया. डीएम ने प्रिंसिपल की सैलरी काटने और उन्हें सस्पेंड तक करने की मांग कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग वीडियो को शेयर करते हुए डीएम हो निशाने पर ले रहे हैं.



• प्रिंसिपल के पहनावे पर भड़के डीएम संजय कुमार सिंह

• बिहार के लखीसराय का है वीडियो

• सोशल मीडिया पर प्रिंसिपल के पक्ष में खड़े दिखे लोग



नई दिल्ली : DM और हेडमास्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें प्रिंसिपल के पहनावे को देखकर डीएम गुस्से से भर गए. प्रिंसिपल को कुर्ता पजामा पहने देख डीएम कहते हैं- यह जनप्रतिनिधि का पहनावा है.





इसके बाद डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को वहीं से फोन मिला दिया और प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की बात करने लगे. हेडमास्टर की सैलरी भी रोकने की बात कही. डीएम कैमरे के सामने ही हेडमास्टर पर चिल्लाते हुए भट्ट... और चुप्प कहते भी दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, डीएम कहते हैं कि हेडमास्टर को अपनी सैलरी से ही स्कूल में लाइट्स लगवाने चाहिए.


लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग डीएम के व्यवहार पर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं. असल में वीडियो में डीएम छात्रों के सामने ही हेडमास्टर से आपत्तिजनक भाषा में बात करते दिखते हैं.


मामला बिहार के लखीसराय जिले का है. यहां बालगुदर पंचायत के कन्या प्राथमिक विद्यालय बालगुदर का निरीक्षण करने डीएम संजय कुमार सिंह पहुंचे थे. उनके साथ स्थानीय मुखिया भी मौजूद थे. इसी दौरान स्कूल के प्रिंसिपल निर्भय कुमार सिंह पर डीएम भड़क गए.


अब लोग घटना का वीडियो शेयर कर डीएम को निशाने पर ले रहे हैं. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इसका वीडियो शेयर किया और लिखा- इस तथाकथित डीएम को टीचर से उनका अपमान करने के लिए माफी मंगवानी चाहिए और तुरंत उसे नौकरी से निकाल देना चाहिए.


सौरव पाठक नाम के एक यूजर ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया. लिखा- भारत में एक टीचर का कुर्ता पजामा पहनना भी अपराध है क्या? कुर्ता पजामा पहनने के लिए यह टीचर ' शो काज' और 'सैलेरी कट' का ऑर्डर दे रहे हैं. इंग्लिश बाबू डीएम का इस तरह से व्यवहार करना उचित है क्या?


एक यूजर ने बिहार के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा- अंग्रेजी गुलामी वाली मानसिकता भरा पड़ा है ऐसे IAS ही देश को बर्बाद कर रहे हैं. नीतीश कुमार जी आपकी जिम्मेदारी है, आप भाग नहीं सकते है. ऐसे लोग देश को समाज को नर्क बना रहे हैं. जानते हैं नौकरी तो जाएगी नहीं और इसकी ही गर्मी है. इसके अलावा भी कई और लोगों ने डीएम का वीडियो ट्वीट कर उन्हें नौकरी से निकालने की मांग की.


source http://www.primarykamaster.in/2022/07/dm.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP