Skip to main content

बिना किताब भविष्य गढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल, शिक्षण सत्र को चार माह होने वाले, नौनिहालों को नहीं मिली पुस्तकें

15 जिलों के परिषदीय विद्यालयों में किताबों की आपूर्ति अब तक शुरू नहीं



 लखनऊ : प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प कराने के साथ वहां पठन-पाठन कराने पर बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष जोर है। शैक्षिक सत्र शुरू हुए करीब चार माह होने को है। अब तक सभी जिलों में किताबों की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

15 से अधिक जिले ऐसे हैं जहां आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। अन्य जिलों मैं भी छिटपुट यानी कुछ कक्षाओं की ही किताबें पहुंची हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में एक करोड़ 90 लाख से अधिक छात्र छात्राओं का प्रवेश हो चुका है।


बिना किताब भविष्य गढ़ने को मजबूर हैं नौनिहालशिक्षण सत्र को चार माह होने वाले, नौनिहालों को नहीं मिली पुस्तकें

बेसिक स्कूलों के बच्चों का कैसे होगा भविष्य निर्माण? 


पीठ पर टंगे बस्ते, अंदर चंद कापियां, पेंसिल व कुछ पुरानी किताबों के सहारे बेसिक स्कूलों में बच्चों के भविष्य को गढ़ने की कोशिशें हो रही हैं। ऐसी एक नहीं बल्कि लगभग बेसिक स्कूलों की तस्वीरें हैं। जहां पढ़ने वाले  नौनिहाल किताबों का इंतजार कर रहे हैं। यह हाल तब है, जब कांवेंट की तर्ज पर बेसिक स्कूलों के छात्रों को भी सुविधाएं देकर शिक्षा मुहैय्या कराने का दावा हो रहा है।




योगी सरकार बेसिक स्कूलों की स्थिति सुधारने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर भी फोकस कर रही है। हिन्दी के साथ अंग्रेजी माध्यम से भी हर न्याय पंचायत में स्कूल संचालित हो रहे हैं। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मिड डे मील भोजन, जूता लिए जरूरी किताबों का अभाव, अवकाश के बाद 16 जून से बेसिक मोजा बैग के लिए खातों में 1200 ₹ की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन 1200₹ रुपये की दर से आर्थिक मदद दे रही सरकार के शासन में एक अप्रैल से नए शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद अभी तक बच्चों को किताबें मयस्सर नहीं है। इन सबके बावजूद ज्ञानार्जन का आगाज हो चुका है। 


किताबों के अभाव से गृहकार्य बाधित

 सरकारी व्यवस्था की ही देन है कि अभी तक किताबें नहीं उपलब्ध हो पाई है। शिक्षकों का कहना है कि किताबें न होने से बच्चों का गृह कार्य नहीं हो पा रहा है। साथ ही स्वाध्यन में भी ठप है। किताबें आने पर पढ़ाई और बेहतर होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/07/blog-post_39.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP