Skip to main content

शिक्षा विभाग के बाबुओं के तबादलों में गड़बड़ी पर मांगा जवाब, स्थानांतरित कर्मियों को कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

शिक्षा विभाग के बाबुओं के तबादलों में गड़बड़ी पर मांगा जवाब, स्थानांतरित कर्मियों को कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश


लखनऊ। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ग के संयुक्त तबादलों की त्रुटियों पर अपर बेसिक शिक्षा निदेशक से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने पूर्व में दिए निर्देशों के अनुसार गड़बड़ियां जल्द दूर करने और कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



महानिदेशक ने कहा है कि त्रुटियां दूर कराई जा रही हैं, लेकिन इस वजह से कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने में देरी की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने स्थानांतरण के बाद भी पद नहीं छोड़ा है, उनका वेतन रोका जाएगा। उधर, वेतन रोकने की कार्रवाई के आदेश पर यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक यादव व महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने आपत्ति जताई है। 


उन्होंने सोमवार को इस संबंध में महानिदेशक को पत्र भेजकर कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने वाले कर्मचारियों की विभाग की ओर से भेजी गई सूची का सत्यापन कराने की मांग की है। इसमें उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों को परेशान करने के बजाय नियम विरुद्ध तबादले करने के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो संगठन 28 जुलाई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/07/blog-post_42.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP