Skip to main content

विद्यालयों में प्रार्थना सभा के बाद झंडा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ का हो नियमित गायन

विद्यालयों में प्रार्थना सभा के बाद झंडा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ का हो नियमित गायन

यूपी के स्कूलों को लेकर शासन का आदेश, जानें क्या बोले मुख्य सचिव 

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रार्थना सभा के बाद झंडा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ का गायन कराया जाए।


स्वतंत्रता दिवस को लेकर शासन ने यूपी के स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रार्थना सभा के बाद झंडा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ का गायन कराया जाए। विद्यार्थियों के बीच स्लोगन लेखन, पेंटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है, इसमें 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे।



उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ ऑडियो-वीडियो गीत का प्रचार-प्रसार किया जाए। तिरंगा सभी पोस्ट ऑफिस व ई-कॉमर्स प्लेटफार्म जैसे अमेजन, फिल्पकार्ट, इंडिया मार्ट आदि से खरीदा जा सकता है। उन्होंने बुधवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिया। 


उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में घरों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में तीन दिन तक तिरंगा फहराया जाएगा। सभी सरकारी वेबसाइट के होमपेज पर, प्रदेश की हर एक वेबसाइट और प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के होमपेज पर 22 जुलाई से तिरंगा लगाए।


source http://www.primarykamaster.in/2022/07/blog-post_61.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP