Skip to main content

JNVST Admission 2022 : नवोदय विद्यालय में खाली सीटें भरने को रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, करें आवेदन

JNVST Admission 2022 : नवोदय विद्यालय में खाली सीटें भरने को रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव

JNVST Class 11  Admission 2022 : जवाहर नवोदय विद्यालय ने जेएनवीएसटी कक्षा 11 में एडमिशन  के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया  है। जेएनवीएससी 11वीं में आवेदन को इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन  कर सकते हैं। छात्र ध्यान रखें कि आवेदन की लास्ट डेट 18 अगस्त 2022 है।



नवोदय विद्यालय ने यह रजिस्ट्रेशन फॉर्म 10वीं की परीक्षा पास करने वाले सीबीएसई व अन्य स्टेट बोर्डों  के छात्रों के लिए जारी किया है।  

नवोदय विद्यालय के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह एडमिशन 11वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर दिया जाएगा। एडमिशन का आधार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड  की 10वीं परीक्षा में प्राप्तांक होंगे। आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्रों की कक्षा 9 से 12वीं  तक की शिक्षा मुफ्त है। छात्रों किताबें, आवास यूनिफॉर्म आदि  के लिए सिर्फ 600  रुपए प्रतिमाह विद्यालय विकास निधि के तौर पर लिए जाते हैं।

छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के  बाद नवोदय विद्यालय की ओर से जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी  की जाएगी। इसके साथ राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाएगी। इसी मेरिट में स्थान पाने वाले  छात्रों  को 11वीं  में  एडमिशन दिया जाएगा।।


source http://www.primarykamaster.in/2022/07/jnvst-admission-2022.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP